जालंधर। पंजाब में लगातार फायरिंग की घटना सामने आ रही है। जालंधर-फगवाड़ा के एक गांव में देर रात बड़ी वारदात हुई, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर गैंगस्टरों ने जमकर फायरिंग की। दोनों बाइक में आए थे और दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बड़ी बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी 5 करोड़ रुपये फिरौती के लिए चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्या कारण है कि इस तरह की घटना घटी है।
यह घटना उस समय की है जब रात को सभी सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे हुई गोली चलने की आवाज आई। गांव के सरपंच और दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि हमलावरों ने 45 बोर की आधुनिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की। पुलिस को मौके से लगभग 16 खोल मिले हैं। CCTV फुटेज में आरोपी बार-बार मैगज़ीन बदलते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

कागज में ‘राजा काला गैंग’ का नाम लिखा है और ‘5 करोड़’ की मांग की है। पुलिस ने सभी चिट्ठियां और खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। SHO सदर और पूरी पुलिस टीम ने आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जबकि एसपी फगवाड़ा ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
- धर्मनगरी उज्जैन में बनेगा देश का दूसरा ‘वनतारा’: जामनगर के ‘वनतारा अभ्यारण’ की तर्ज पर बनेगा आधुनिक ‘जू’
- Rajstahan Train News: रेलवे ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का बदला रूट, हावड़ा-बीकानेर सहित लंबी दूरी की गाड़ियां डायवर्ट
- UP में आसमान से बरस रही आग, मार्च में ही छूट रहे पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार में मौसम का मिजाज डराने वाला आ रहा नजर, राज्य में तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान किया जा रहा दर्ज
- मध्य पूर्व युद्ध का असर से ईरान का बंदर अब्बास पोर्ट पूरी तरह ठप, भारत के बासमती चावल निर्यात पर गहराया संकट
