Rajstahan Train News: रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत अप्रैल माह में कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 27 अप्रैल को हावड़ा से रवाना होकर रेवाड़ी, जयपुर और मेड़ता बाइपास मार्ग से बीकानेर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता बाइपास, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रहेगा।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 16 और 23 अप्रैल को बीकानेर से परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इसके अलावा 12259 सियालदह-बीकानेर एक्सप्रेस 26 और 27 अप्रैल को तथा 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस 27 और 28 अप्रैल को बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का विशेष ठहराव अलवर जंक्शन पर रहेगा।
रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16, 18, 20, 23, 25 और 27 अप्रैल को लालगढ़ से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन चूरू, फतेहपुर शेखावाटी और सीकर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी। इस दौरान फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर विशेष ठहराव भी रखा गया है ताकि स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिल सके।
वहीं गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 और 26 अप्रैल को प्रयागराज से प्रस्थान कर बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन सीकर, फतेहपुर शेखावाटी और चूरू के रास्ते चलेगी तथा फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- कोई कमी ना रह जाए..! अमित शाह के कार्यक्रम से पहले धामी ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा, देखी व्यवस्थाएं
- पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत की मांग, कर्मचारियों के DA बकाया मामले में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

