जालंधर। पंजाब में लगातार फायरिंग की घटना सामने आ रही है। जालंधर-फगवाड़ा के एक गांव में देर रात बड़ी वारदात हुई, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर गैंगस्टरों ने जमकर फायरिंग की। दोनों बाइक में आए थे और दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बड़ी बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी 5 करोड़ रुपये फिरौती के लिए चिट्ठियां फेंककर फरार हो गए। इस घटना के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्या कारण है कि इस तरह की घटना घटी है।
यह घटना उस समय की है जब रात को सभी सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे हुई गोली चलने की आवाज आई। गांव के सरपंच और दलजीत राजू के करीबी ने बताया कि हमलावरों ने 45 बोर की आधुनिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की। पुलिस को मौके से लगभग 16 खोल मिले हैं। CCTV फुटेज में आरोपी बार-बार मैगज़ीन बदलते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

कागज में ‘राजा काला गैंग’ का नाम लिखा है और ‘5 करोड़’ की मांग की है। पुलिस ने सभी चिट्ठियां और खोल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। SHO सदर और पूरी पुलिस टीम ने आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जबकि एसपी फगवाड़ा ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
- Jharkhand Top News: झारखंड में सियासी घमासान से लेकर हाई कोर्ट की सख्ती तक, एक क्लिक में जानें रांची, देवघर, गिरिडीह और धनबाद का पूरा अपडेट
- Vivo Y32 5G लॉन्च: 8,000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आया नया फोन, जानें फीचर्स
- JNU प्रोफेसर डॉ. बिमोल अकोइजम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर अंतरिम रोक
- दिवाली से पहले मुख्य द्वार पर बांध दें यह खास लाल पोटली, इस पोटली में रखें यह घरेलू चीज…
- इंसानियत शर्मसार! सरकारी अस्पताल के बाहर आवारा कुत्तों का शिकार बना नवजात का शव, हाथ और पैर हुए बरामद
