जालंधर. पंजाब में बेअदबी कानून आने के बाद भी लगातार बेअदबी के केस सामने आ रहे हैं, इन सबके बीच जालंधर के सगवाल गांव में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. खबर है कि एक महिला की तरफ से गुटका साहिब की बेअदबी की गई है. बेअदबी की घटना के बाद तुरंत गांववासियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गुरुद्वारा साहिब में जाते ही तालियां बजाने लगी
गांव की सरपंच के अनुसार महिला ने गुरुद्वारा साहिब में जाते ही अजीब हरकत करने लगी, जोर-जोर से तालियां बजानी शुरू कर दी. इसे देख वहां पर मौजूद बच्चे डर गए. इसके बाद महिला ने गुटका साहिब के अंगों को फाड़कर फेंक दिया जिसके बाद बच्चों ने इसके बारे में गांववासियों को इसकी जानकारी दी.

इस मामले पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने पुलिस को बताया कि वह सुख आसन के बाद बाथरूम गए थे. उस समय गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे. इसी दौरान महिला ने अंदर आकर गुटका साहिब की बेअदबी की. हेड ग्रंथी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी गई है.
- ‘तेजस्वी के कलेजा पर लोट रहा सांप’, उपेंद्र कुशवाहा ने बताई वजह, बोले- बौखलाहट में…
- बिहार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर राहुल गांधी भड़के, कांड को पित्तृसत्ता और अंधभक्त से जोड़ा
- ‘जेन जी’ वाले चुनाव में ABVP की जीत पर अभिजीत दीपके ने बताई जीत की वजह, तीन बार लिया एक ही नाम
- गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य होः गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं, महाराष्ट्र के बाद MP में भी उठी मांग, हिंदू संगठनों का बड़ा फैसला
- रूस में पुतिन का जलवा बरकरार, युनाइटेड रशिया पार्टी को मिला बंपर बहुमत ; रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं



