जालंधर। पंजाब के जालंधर में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक होमियोपैथिक क्लिनिक को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना सलेमपुर टाबरी रोड पर वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित आर्यन होमियोपैथिक क्लिनिक की है। हमलावरों ने क्लिनिक को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे दुकान के शटर पर गोलियों के निशान बन गए और अंदर लगा कांच का पैनल पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय क्लिनिक और आसपास की अन्य दुकानें बंद थीं और बाजार में सन्नाटा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

दुकान खोलने पहुंचे बेटे ने देखे गोलियों के निशान
क्लिनिक के मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को वे और उनका बेटा रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उनके बेटे ने आकर दुकान खोली, तो शटर पर गोलियों के निशान देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर का शीशा भी टूटा हुआ था। इसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। डॉक्टर संदीप शर्मा ने साफ किया कि उन्हें पहले से कोई धमकी नहीं मिली थी और न ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी है।
- वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और अभद्रता: अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम, आरोपी गिरफ्तार
- सतना में धर्मांतरण के आरोप पर मचा बवाल: विहिप-बजरंग दल के विरोध के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला?
- CJP नेता अभिजीत दीपके का ऐलान: फिर सड़कों पर उतरेगी पार्टी, बोले- विरोध करने से रोक नहीं सकतीं पाबंदियां
- गरबा की धुन पर थिरकीं BJP विधायक! डांडिया नाइट पर गुड़िया कठेरिया का अनोखा अंदाज़, कह दी दिल छू लेने वाली बात
- छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेंगी 100 ई-बसें, नवंबर महीने से इन सिटीज में संचालन की तैयारी

