जालंधर. जालंधर पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है इस दौरान हुक्का बार में रेड की है. बार से पुलिस को इस दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने जप्त किया है. इसके साथ बड़ी मात्रा में कीमती फोन और पैसे सोने के जेवर भी पुलिस को मिले हैं.
खबर है कि इस दौरान पुलिस ने हुक्का-चिलम, शराब, मोबाइल, 10 लाख कैश और सोने के गहने बरामद किए हैं. पुलिस ने इस दौरान कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार भी किया.आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सीमा के रूप में हुई है. आपको बता दें कि थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जयइंद्र सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब, हुक्का और अन्य सामान बरामद किया. बरामदगी में 8 बोतल ब्लैक लेबल, 10 बोतल बैलेन्टाइन व्हिस्की और 4 बोतल जेमिसन व्हिस्की शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने 3 हुक्का चिलम और 3 हुक्का पाइप भी जब्त किए.
बैग में मिले लाखों रुपए
आरोपी के बैग से 10 लाख और आईफोन बरामद
वहीं आरोपी के पास रखे एक बैग से 10,71,990 रुपए की भारतीय करेंसी बरामद हुई. पुलिस ने उसके कब्जे से एक एप्पल मोबाइल, एक एप्पल टैबलेट, एक सैमसंग मोबाइल, एक सैमसंग कीपैड फोन और एक वीवो मोबाइल भी जब्त किया. इसके अलावा दो सोने के ब्रेसलेट और चार सोने की अंगूठियां भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं.पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, तरसेम सिंह उर्फ सीमा पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ इससे पहले भी थाना बस्ती बावा खेल में मारपीट, चोरी और एक्साइज एक्ट के तहत कम से कम छह आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह विदेशी शराब कहां से लाता था और उसके पास बरामद इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है.
- Bilaspur News Update : दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच के लिए दिल्ली से पहुंची टीम… दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी… जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान में लेंगे सीजे की शपथ
- RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल : परिजनों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट, सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार
- MP की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह को दिल्ली में मिला ‘राष्ट्र रत्न सम्मान: शिक्षक दिवस पर सामाजिक नेतृत्व व महिला सशक्तिकरण के योगदान के लिए सम्मानित
- बिहार में बाढ़ से हाहाकार: कहीं टूटा बांध तो कहीं डूबी सड़कें, 5 लोगों की डूबकर मौत
- लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी का मूसल से कूचा सिर, हत्या के बाद बेटे को गोद में लेकर घंटों घूमता रहा



