जालंधर। जालंधर में एक बार फिर से धमकियों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से जालंधर के जिला प्रशासकीय एवं न्यायिक (जुडिशियल) कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के डॉग स्क्वायड और एंटी-सबोटाज विंग की टीमों ने पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। धमकी मिलने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
धमकी मिलने के बाद से सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। मेटल डिटेक्टर लगे होने के बावजूद पुलिस बल पहले परिसर की जांच कर रही है, जिसके बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। फिलहाल तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह ने बताया कि बम की धमकी की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पार्किंग में खड़े सभी वाहनों व उनके सामान की जांच की गई। इस जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल कोई भी हानि की खबर सामने नहीं आई है।
- आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, वरदान हॉस्पिटल का पंजीयन 3 साल के लिए निरस्त
- हरियाणा रोडवेज में दो दिन नहीं चलेंगी बसें! 5-6 नवंबर को कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, सरकार के खिलाफ तेज होगा आंदोलन
- डरिए मत…राहुल ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज, शाह बोले- पहले हमसे तो मिल लीजिए
- काशी पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एयरपोर्ट पर लगा भाजपा दिग्गजों का जमावड़ा! जानें क्या है दौरे का खास मकसद
- ढाई महीने की बेटी के लिए बिलखती रही मां, बोली- मुझे मेरी बच्ची लौटा दो; दस्तावेजों के फेर में अटका ममता का मिलन
