जालंधर. पंजाब में आये दिन खालिस्तान समर्थक के नारे दीवारों और भवनों में नजर आते हैं. इस नारे को लिखने वाले की लगातार पुलिस खोज कर रही थी इस बीच खबर आई है कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे.) के 2 कथित ऑप्रेटिव्स को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर जालंधर के रैडक्रॉस भवन की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने का आरोप है. उन्होंने डॉ आंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ करने की बात को भी कबूला है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर ग्रामीण क्षेत्र के गांव निहालुवाल निवासी सुखप्रीत सिंह और राजदीप सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. अहम बात यह है कि

पुलिस के अनुसार 29 सितम्बर को जालंधर स्थित रैडक्रॉस भवन की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखते पाए गए थे. इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था. पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

पुलिस ने बताया कि सुखप्रीत सिंह और राजदीप सिंह दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इसमें जिन जिन लोगों का हाथ हुआ उन सभी को नामजद करके गिरफ्तार किया जाएगा. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 14 और 15 सितम्बर की मध्यरात्रि को होशियारपुर के चब्बेवाल के निकट गांव बरियां कलां में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ भी तोड़फोड़ की थी.