जालंधर। जालंधर में नाबालिग की हत्या करने वाले अत्याचारी को लेकर बड़ी खबर सामने आज है। इस बारे में पीड़ित के चाचा ने दावा किया है कि आरोपी असल में सिख नहीं है, बल्कि उसने नौकरी पाने के लिए धर्म और वेश-भूषा बदली थी। मृतिका के चाचा का कहना है कि वह अपने नौकरी के लिए धर्म का उपयोग किया।
उनके अनुसार आरोपी ने दाढ़ी रखी थी और एक छोटी किरपाण भी अपने पास रखी हुई थी, जो सिख परंपराओं के मुताबिक मान्य नहीं है। चाचा का कहना है कि आरोपी ने पहले भी धर्म परिवर्तन किया था और एमजीएन में बस चालक के रूप में काम करता था। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने अमृतधारण नहीं किया हुआ था।
फांसी की सजा दिलाने की अपील
परिवार ने पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की अपील की है। चाचा ने जत्थेदार द्वारा परिवार के साथ खड़े होने पर धन्यवाद भी व्यक्त किया। इसके अलावा इस दुखद घटना से कई राजनीतिक लोग, महिला और बाल आयोग ने भी परिवार को दिलासा दी है और न्याय की मांग की है।
- जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, अंचलाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप, रिटायर्ड SI समेत तीन घायल
- सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- इंदौर में ‘सुस्त’ खाकी का खौफनाक ढर्रा: सरेराह तड़तड़ाईं गोलियां, दहशत के साए में गुजरे 72 घंटे और फिर…
- NH-53 में दो ट्रकों में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- Delhi Medical Council में 50% महिला आरक्षण की मांग: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट बोला- जल्द लें फैसला

