जालंधर : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ अपराधिक तत्व सट्टा खेल रहे थे. इसकी जानकारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिली और पता चला कि वहां रहने वाले मोनू के घर पर दिनदहाड़े सट्टा चल रहा है. पुलिस ने तत्काल धावा बोला और लोगो से पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को कई चीजें मिली जिसकी जपती की जा चुक है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को घर में दड़े-सट्टे की पर्चियों का काम चलने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. रेड के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को काबू किया और सामान अपने कब्जे में लिया. मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में दबिश दी थी और 14 लोगों को राउंडअप किया गया है. सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- इमरान मसूद का BJP पर हमला, बोले- ‘जैसी जुबान बोलेंगे, वैसी सुनेंगे’, SIR पर भी उठाए सवाल
- Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, आज भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल
- इजरायली चुनाव में किंगमेकर अरब पार्टी? लिकुड पार्टी ने लगाए धांधली, घूसखोरी, चुनाव चोरी का आरोप
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

