जालंधर: जालंधर के रामामंडी इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यह एक बड़ी उपलब्धि है जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब की अवैध तस्करी की जा रही है, जिसके बाद टीम ने नाकाबंदी की. इस दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली. इस दौरान अवैध शराब की 5 पेटियां बरामद हुईं. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.
आबकारी इंस्पेक्टर जशन सिंह के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में अवैध शराब की बड़ी खेप सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत इलाके में विशेष नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है. पुलिस और आबकारी विभाग की प्रारंभिक जांच में अवैध शराब के इस नेटवर्क के तार लुधियाना ग्रुप से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी के मुलाबिक यह भी समाने आया है कि आरोपी के परिवार के कुछ लोग पहले से इस गैर-कानूनी कारोबार में शामिल थे. आरोपी से अब पुलिस पूछताछ करेगी.
यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इस कारोबार की नेटवर्किंग कहा कहा तक है और किस किस से तार जुड़े हैं. बरामद शराब और सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

