जालंधर : पंजाब में नशा करने की लत लोगो में बढ़ती जा रहीं है. बेखौफ लोग सड़को पर झूमते नजर आ रहे है, इसका बड़ा उदाहरण देखने को मिला जब जालंधर के अलास्का चौक के पास दो युवक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए. दोनों युवकों का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बड़ी बात यह है कि ये दोनों युवक सड़क में बेखौफ घूम रहे थे. उन्हें ना किसी का डर था और ना ही पुलिस का खौफ था. बता दें कि अलास्का चौक कमिश्नरेट दफ्तर से महज 1 किलोमीटर दूरी पर है. यह घटना जालंधर के अलास्का चौक के पास एक पार्क के सामने की है. वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक युवक नशे में पूरी तरह धुत्त होकर सड़क किनारे झूम रहा है. वहीं, उसका दूसरा साथी भी पास में ही खड़ा था, जिसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि संभावित रूप से चिट्टे का सेवन किया है.

नशे का ओवरडोज इस कदर था कि दोनों युवक खड़े-खड़े ही सोने लगे थे, लेकिन वह खड़े होने की हालत में भी नहीं थे. वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने जब इस मंजर को देखा, तो वे दंग रह गए. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के आसपास ही खुलेआम नशे के ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं, तो शहर के बाकी इलाकों में हालात कैसे होंगे.
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी


