Jammu And Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना ने 2 आतंकियों का एनकाउंटर किया है। उधमपुर जिले (Udhampur Encounter) में बुधवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार ( Two Terrorists Killed) गिराया। मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने रात के अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए दोनों आतंकियों को जहन्नूम की सैर पर भेज दिया। खराब मौसम, कम विजिबिलिटी और मुश्किल इलाका होने के बावजूद भारतीय सेना के जवानों ने सफल ऑपरेशन चलाया।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। उनकी पहचान और संगठन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सुरक्षा बलों के मुताबिक, 16 और 17 सितंबर की दरम्यानी रात खुफिया जानकारी मिली थी कि उधमपुर के ब्रत्तल इलाके में आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद इलाके में लक्षित अभियान शुरू किया था। खराब मौसम, कम विजिबिलिटी और मुश्किल इलाका होने के बावजूद सेना के जवानों ने सफल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दोनों आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी भी हुईष इलाके में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
15 सितंबर को राजौरी में 3 OGW गिरफ्तार हुए थे
इससे पहले 15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का खुलासा किया था। मामले में जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया था।
इस साल अब तक 15 आतंकी घटनाओं में 15 आतंकी मारे गए
वहीं जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक 15 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 15 आतंकी मारे गए है। जबकि 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। वहीं 3 नागरिकों की भी मौत हुई है। उधमपुर में दो बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



