PM Modi Childhood friend Writes Emotional letter On His Birthday: आज पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन (PM Modi 76th Birthday) है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। 7 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी इस साल 76 वर्ष के हो गए हैं। इस स्पेशल दिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्त ने इमोशनल लेटर लिखा है। गुजरात के महसाणा जिले के वडनगर से पीएम मोदी के बचपन के दोस्त शामळदास मोदी ने खास लेटर लिखा है। लेटर में दोस्ती का एक ऐसा रिश्ता सामने आया है, जो बचपन से लेकर आज तक कायम है। चिट्ठी में शामलदास ने पीएम मोदी को ‘श्रीकृष्ण’ कहा है और खुद को उनका ‘सुदामा’ बताया है।

चिट्ठी की खासियत यही है कि इसमें बड़े-बड़े दावों से ज्यादा एक पुराने दोस्त का अपनापन दिखाई देता है कि वडनगर के उस बचपन से लेकर आज तक का, जब वही दोस्त देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहचाना जाता है। चिट्ठी पढ़ेंगे तो लगेगा जैसे कोई पुराना दोस्त अपने उस साथी को याद कर रहा है, जिसके साथ बचपन गुजरा था और जिसे आज पूरी दुनिया जानती है।

शामळदास ने लिखा कि नरेंद्र मोदी ने जिंदगी में जो ठाना, उसे पूरा करके दिखाया। अपने दोस्त की कामयाबी पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे उनका सीना चौड़ा हो जाता है। दोनों की दोस्ती वडनगर के दिनों की है। वक्त बीतता गया, नरेंद्र मोदी का सफर आगे बढ़ता गया, लेकिन शामळदास के लिए बचपन का वह रिश्ता आज भी उतना ही खास है। उन्होंने अपने दोस्त की कामयाबी को याद करते हुए लिखा कि एक समय साथ रहने वाला दोस्त आज देश की जिम्मेदारी संभाल रहा है। उनके मुताबिक, मोदी की इस यात्रा को देखकर उन्हें गर्व होता है। शामलदास ने पीएम मोदी के काम करने के तरीके की भी तारीफ की। चिट्ठी में लिखा है कि वह जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी को ‘नूतन भारत का शिल्पकार’ बताया। करते हैं, जिसे उन्होंने वडनगर में बचपन से देखा है।

वडनगर का विकास करने के लिए आभार जताया

शामलदास ने वडनगर के विकास का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और उसे दुनिया के सामने लाने के लिए किए गए कामों की बात लिखी है। वडनगर गुजरात के मेहसाणा जिले में है। यही वह शहर है, जहां नरेंद्र मोदी का बचपन बीता था। उनकी आधिकारिक जीवनी में भी वडनगर को उनके शुरुआती जीवन से जुड़ा अहम स्थान बताया गया है।

‘भारत का दुनिया में डंका बज रहा है’

चिट्ठी में शामळदास ने भारत की वैश्विक पहचान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में भारत और नरेंद्र मोदी की चर्चा हो रही है। यह बात उन्होंने अपने दोस्त की कामयाबी पर गर्व जताते हुए लिखी है। आखिर में उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m