Jammu-Kashmir Government Crisis: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार (Omar Abdullah government) गिरने का खतरा हो गया है।  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के 25 असंतुष्ट विधायकों के गुट ने पार्टी प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला को मांगें पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दिया है। अगर विधायकों की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो सभी आज ही सभी 25 विधायक अपनी विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं।

25 असंतुष्ट विधायकों के गुट ने सीएम के सलाहकार नासिर सोगमी को पद से हटाने, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लेने या उन्हें पद से हटाने और सरकार के लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जैसी मांगें रखी हैं।

आज सुबह करीब 10 बजे श्रीनगर में विधायकों के साथ उमर और फारूक की बैठक होगी। अगर विधायकों की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो सभी आज ही सभी 25 विधायक अपनी विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह आजादी का फैसला है। मैं एक शहीद की विरासत और पाक खून की नस्ल का प्रतिनिधित्व करता हूं। मैं अपनी आजादी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहा हूं। आज दोपहर 2:40 बजे से मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं हूं। गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आगा का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया। अब वो सांसद नहीं हैं।

25 विधायक हटे तो क्या होगा उमर सरकार का भविष्य?

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 41 विधायक हैं। यदि 25 विधायक वास्तव में समर्थन वापस लेते हैं, तो सरकार का बहुमत गंभीर दबाव में आ सकता है। हालांकि, सरकार का भविष्य अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन सहित विधानसभा के वास्तविक संख्या-बल पर निर्भर करेगा। फिलहाल, NC नेतृत्व के सामने आंतरिक असंतोष दूर करने और सरकार को संभावित राजनीतिक संकट से बचाने की बड़ी चुनौती है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m