Jammu-Kashmir Bhaderwah Firing: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक नागरिक की मौत के बाद घाटी की स्थिति नाजुक हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब शख्स ने सुरक्षाकर्मी से उसकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हुई फायरिंग में शख्स की मौत हो गई। वहीं स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप यानी एसओजी (SOG) के 4 जवान घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लिया है।

मामला संवेदनशील होने के कारण सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस के मुताबिक एसओजी की एक टीम ने जाई गंडोह रोड पर घात लगाकर तैनाती की थी। यह इलाका भदरवाह शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर ऊंचाई पर स्थित है। यहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। रात करीब ढाई बजे टीम ने एक युवक को रोका। युवक ने जवानों पर ही हमला कर उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। झड़प के दौरान एक जवान ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। जबकि चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भदरवाह ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा भेजा गया। वहां इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरिफ हुसैन के नाम से हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि उसका इस घटना से क्या संबंध है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भदरवाह शहर में सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m