अहमदाबाद/वडोदरा: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में दर्शन और यात्रा के लिए उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए वडोदरा, राजकोट और अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर 4 जोड़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए के साथ चलाने की घोषणा की गई है।
द्वारका और डाकोर जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ
जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश और डाकोर स्थित रणछोड़राय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रेलवे द्वारा घोषित इन विशेष ट्रेनों से गुजरात के विभिन्न हिस्सों से द्वारका और डाकोर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा:
- गांधीनगर कैपिटल – द्वारका स्पेशल (09521/09522): यह ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर को गांधीनगर से रात 8:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में द्वारका से सुबह 6:50 बजे चलकर शाम 5:00 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। मार्ग में यह विरमगाम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, खंभालिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
- राजकोट – द्वारका स्पेशल (09527/09528): 3 सितंबर को रात 12:30 बजे राजकोट से चलकर सुबह 5:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में सुबह 6:50 बजे द्वारका से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे राजकोट पहुंचेगी।
- राजकोट – द्वारका स्पेशल (09533/09534): यह ट्रेन 3 से 6 सितंबर तक राजकोट से रात 8:00 बजे रवाना होगी और 4 से 7 सितंबर के बीच द्वारका से रात 1:50 बजे वापसी करेगी।
- बोटाद – सुरेंद्रनगर स्पेशल (09228/09227): 3 से 6 सितंबर तक यह ट्रेन बोटाद और सुरेंद्रनगर के बीच दोपहर के समय संचालित की जाएगी।
- आणंद – डाकोर स्पेशल (09127/09128): डाकोर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आणंद से शुक्रवार रात 10:20 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो शनिवार तड़के डाकोर से वापसी करेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, इन सभी स्पेशल ट्रेनों में केवल सामान्य श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे, जिससे अंतिम समय में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी पूर्व बुकिंग के सफर की सुविधा मिल सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



