JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इस बार ऑल इंडिया रैंक 1 का खिताब रजित गुप्ता ने अपने नाम किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ, टॉपर्स की लिस्ट और ऑल इंडिया रैंकिंग भी जारी की गई है।

कोटा के रजित गुप्ता बने टॉपर
रजित गुप्ता राजस्थान के कोटा के निवासी हैं। उन्होंने JEE Advanced 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 332 अंक हासिल किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑल इंडिया रैंक 2 भी कोटा से ही है। रजित के पिता पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि उनकी माता एक प्रोफेसर हैं।
ऐसा था रजित का पढ़ाई का अंदाज
रजित का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी कठोर शेड्यूल नहीं बनाया। वे तब पढ़ते थे जब मन करता था, लेकिन जब भी पढ़ाई करते थे, पूरे फोकस और समर्पण के साथ करते थे। उनका मानना है कि कड़ा शेड्यूल कई बार मानसिक दबाव बढ़ा देता है, इसलिए उन्होंने लचीलापन बनाए रखा और खुद को कभी पढ़ाई से बोझिल महसूस नहीं होने दिया।
ऐसे करें JEE Advanced 2025 का रिजल्ट चेक
अगर आपने JEE Advanced 2025 की परीक्षा दी है तो रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Advanced 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
रिजल्ट में आपको कुल प्राप्त अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) और कैटेगरी रैंक लिस्ट की जानकारी मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
