“The truth will out…” सत्य अंततः सामने आ ही जाता है. झूठ बोलकर कुछ समय के लिए वास्तविकता पर पर्दा डाला जा सकता है मगर सत्य को लम्बे समय के लिए क़ैदी नही बनाया जा सकता. A lie has no legs… झूठ अधिक समय तक टिक नहीं सकता. झूठ चाहे कितनी ही चतुराई से बोली जाए उसके पैरों में स्थायित्व नहीं होता. समय की कसौटी पर झूठ और दिखावा अधिक समय तक बने नही रह पाते हैं. सत्य वह बहता हुआ पानी है जो एक न एक दिन अपना रास्ता बना ही लेता है.
झूठ का पर्दा सच्चाई की रोशनी को नही रोक पाती है. एक समय के बाद परिस्थितियाँ ही ऐसी करवट लेती हैं कि दोष, भूल, गलती, अपराध, रहस्य या वास्तविकता को छिपाने की हर कोशिश नाकाम हो जाती है. कई बार उजागर हुई सच्चाई कल्पनातीत होती हैं इसके लिए इंग्लिश Proverbs है “Truth is stranger than fiction.” यानी वास्तविकता कभी-कभी कल्पना से भी अधिक आश्चर्यजनक होती है. बहुत सी सच्चाई ऐसी होती है जिसकी कल्पना किसी कहानीकार के लिए भी कठिन हो सकती है. झूठ का सहारा कभी काम नही आता इसके विपरीत सच का चुनाव हर दृष्टि से श्रेष्ठ होता है.
एक प्रसिद्ध पंक्ति Truth always prevails. का गूढ़ आशय यह है कि सत्य की अंततः विजय होती है. सच को सहारे की आवश्यकता नही होती, सत्य निर्भीक होता है, झूठ सत्य की रोशनी के साथ ही समाप्त हो जाती है जबकि सत्य दीर्घायु होता है. रामचरित मानस की एक प्रसिद्ध चौपाई धरम न दूसर सत्य समाना.आगम निगम पुरान बखाना॥ का अर्थ है सत्य से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है. एक अन्य श्लोक है न हि सत्यात् परो धर्मो नानृतात् पातकं परम्. अर्थात् सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं और असत्य से बड़ा कोई पाप नहीं.

संदीप अखिल
सलाहकार संपादक
न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़/लल्लूराम डॉट कॉम
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



