Business Desk – Jefferies Stock Picks : ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Bajaj Finance, UltraTech Cement और Hindustan Zinc पर Buy Rating बरकरार रखी है। हालांकि, Bajaj Finance और Hindustan Zinc का टारगेट प्राइस घटाया है, जबकि UltraTech Cement का बढ़ाया है। वहीं, Sagility India में भी करीब 22% तेजी की संभावना जताई गई है।

Jefferies ने टारगेट प्राइस 1,280 रुपए से घटाकर 1,230 रुपए किया है। इसके बावजूद शेयर में करीब 33% तेजी की संभावना जताई है। FY27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का AUM 26%, नेट इंटरेस्ट इनकम 24% और फीस इनकम 33% बढ़ी। हालांकि, गोल्ड लोन में स्टेज-2 लोन और फ्लेक्सी लोन से जुड़े संभावित रेगुलेटरी बदलाव जोखिम बने हुए हैं।
UltraTech Cement: टारगेट बढ़ाया
ब्रोकरेज ने UltraTech Cement का टारगेट 14,065 रुपए से बढ़ाकर 14,380 रुपए कर दिया है। इसमें करीब 32.6% तेजी की संभावना जताई गई है। सितंबर तिमाही में कंपनी की घरेलू सीमेंट डिमांड 14% बढ़ी, जबकि इंडस्ट्री की ग्रोथ करीब 10% रही। सीमेंट की कीमतों में मजबूती और अनुमान से बेहतर प्रति टन EBITDA से कमाई में सुधार की उम्मीद है।
Hindustan Zinc: टारगेट 650 रुपए
Jefferies ने Hindustan Zinc का टारगेट 750 रुपए से घटाकर 650 रुपए किया है। इसके बावजूद शेयर में करीब 24% तेजी की संभावना जताई है। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछली तिमाही से 15% बढ़ा और ब्रोकरेज के अनुमान से 8% बेहतर रहा। कम उत्पादन लागत और लेड कंसंट्रेट की ज्यादा बिक्री से फायदा हुआ। हालांकि, चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जोखिम बना हुआ है।
Sagility India: 22% तेजी का अनुमान
Jefferies ने Sagility India को उन मिड-साइज IT कंपनियों में शामिल किया है, जिनकी वैल्यूएशन में सुधार की गुंजाइश है। ब्रोकरेज ने 54 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो करीब 22% तेजी का संकेत देता है। हालांकि, IT सेक्टर की सुस्त ग्रोथ के बीच कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और वैल्यूएशन पर नजर रखना जरूरी है।

