दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला भिलाई के राधिका नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के गहने समेत एक लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया। शादी समारोह में शामिल होकर जब मकान मालिक घर लौटा तब उसे चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, राधिका नगर में रहने वाले त्रिलोक सिंह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सुबह जब वो घर लौटे, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान भी बिखरे पड़े थे। इतना ही नहीं सोने-चांदी के गहनों के साथ ही एक लाख नगद भी गायब मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद त्रिलोक सिंह ने इसकी जानकारी सुपेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। शुरुआती जांच में सामने आया कि देर रात चोर सूने मकान का फायदा उठाकर घर में घुसे और गहने-नगद लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें