रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर निर्णय लिए जाने के साथ ही तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार संभव है।
कैबिनेट के संभावित एजेंडे में एमएमडीआर एक्ट से जुड़े विषय पर चर्चा के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों के मनोनयन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। कैबिनेट के फैसलों के बाद सरकार की आगामी कार्ययोजना को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

