रांची। झारखंड में कैबिनेट की अगली बैठक की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा

जारी सूचना के मुताबिक, बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभागों में आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू होगी।

25 सितंबर की बैठक हो गई थी स्थगित

इससे पहले झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 सितंबर को प्रस्तावित थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की तबीयत अचानक खराब होने के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब सरकार ने कैबिनेट बैठक के लिए 7 अक्टूबर की नई तारीख निर्धारित की है।

महत्वपूर्ण फैसलों पर टिकी नजर

7 अक्टूबर को होने वाली बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन प्रस्तावों को लागू करने की दिशा में संबंधित विभाग कार्रवाई करेंगे। ऐसे में बैठक में होने वाले फैसलों पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।