JPSC Paper Leak: झारखण्ड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी पेपर लीक मामले में झारखंड सीआईडी (Jharkhand CID) की एसआईटी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसआईटी टीम ने पेपर लीक मामले में 2 सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्ताप किया है। जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के बाद पीटी में सफल हुए दिलीप राणा व ओमप्रकाश राणा को सीआईडी की एसआईटी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी सीआईडी ने केस संख्या 16/2026 में की है। दोनों सगे भाई हैं।
जानकारी के अनुसारसीआईडी को पुख्ता साक्ष्य मिले थे कि उन्होंने अभय तिवारी के लिए एजेंट का काम करने वाले बुद्धेश्वर भगत के जरिए परीक्षा में सेटिंग की थी।
ओएमआर शीट में हेरफेर करके उसे 14वीं जेपीएससी पीटी में उत्तीर्ण कराया गया था। गिरफ्तारी के बाद बुद्धेश्वर भगत ने 11 अभ्यर्थियों की जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही सभी सीआईडी की रडार पर थे। जिन अभ्यर्थियों से बुद्धेश्वर ने रुपये लिए थे, उनमें कपिल कुमार महतो, संतोष कुमार, वंदना कुमारी, दिलीप कुमार राणा, ओमप्रकाश राणा, शिवम सिंह, पवन कुमार मुंडा, राकी सचिन लकड़ा, रोशन केरकेट्टा व उमांकांत उरांव शामिल थे। केस में रोशन केरकेट्टा व उमाकांत उरांव की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है और सीआईडी इनका बयान भी ले चुकी है।
सीजीएल केस में रिमांड पर दिलीप, 20 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ
सीजीएल पेपर लीक केस में सीआईडी ने पूर्व में गिरफ्तार हो चुके एजेंट दिलीप पासवान को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है। दिलीप को सीआईडी ने 14 सितंबर को पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से गिरफ्तार किया था। वहीं, सीआईडी ने शनिवार को 20 सफल अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की। सीआईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि दिलीप ने सीजीएल परीक्षा के पूर्व आसनसोल के एक होटल में अभ्यर्थियों को ठहराकर प्रश्नोत्तर रटवाए थे।

मामले में अब तक 27 गिरफ्तार
जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने अब तक 27 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नौ सफल अभ्यर्थी हैं। शनिवार की दो गिरफ्तारी के साथ ही हजारीबाग से गिरफ्तार सफल अभ्यर्थियों की संख्या तीन हो गई है।जिन सफल अभ्यर्थियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है, उनमें 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी हजारीबाग का सुमन सौरभ, दीपक राणा व ओमप्रकाश राणा, लोहरदगा के जुरिया कार्तिक नगर निवासी उमाकांत उरांव, रांची के नगड़ी का रोशन केरकेट्टा, धुर्वा सेक्टर-3 निवासी मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश का रक्षक सिंह व अलावा एफआरओ व एसीएफ परीक्षा उत्तीर्ण ऋतिक रौशन तथा पंकज प्रसून्न शामिल हैं।
एल ख्यांगते जमानत के लिए हाईकोर्ट गए
इधर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। एल ख्यांग्ते को इस मामले में सीआईडी ने तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। एल ख्यांग्ते ने पहले रांची सिविल कोर्ट स्थित सीआईडी कोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। हालांकि कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत की मांग की है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

