Jharkhand Congress Two Leaders Suspend: मुसलमानों पर विवादित कमेंट (Controversial comments on Muslims) के कारण झारखंड कांग्रेस झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष समेत दो नेता को सस्पेंड कर दिया गया है। झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष साहू (Abhilash Sahu) और को-आर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह ने मुसलमानों का उपहास उड़ाया था। इसके बाद झारखंड कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
दोनों कांग्रेस नेताओं ने लाइव वीडियो के दौरान मुसलमानों का उपहास उड़ाते हुए कौम को गाली दी थी। दोनों कहा था कि योगी आदित्यनाथ उनके साथ ठीक कर रहे हैं।
दरअसल यह कार्रवाई ईरबा में सड़क जाम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के मामले में की गई है। मुसलमानों द्वारा सड़क को जाम करने पर दोनों नेताओं ने कौम का उपहास उड़ाया था। दोनों ने मुसलमानों को गाली देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उनके साथ ठीक कर रहे हैं। दोनों नेताओं का मस्लिम पर विवादित टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद पार्टी ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की। निष्कासन पत्र में कांग्रेस पार्टी ने लिखा है कि झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा पिछले दिनों ईरबा सड़क जाम के दौरान वीडियो वायरल मामले में सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है. निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आदेश की जानकारी कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सहप्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद, भूपेन्द्र मरावी समेत कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता, सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी की अनुशासन समिति के पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। पार्टी की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


