JPSC And JSSC-CGL Paper Leak: रांची सीआईडी कोर्ट में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की सुनवाई शनिवार को टल गई। JPSC And JSSC-CGL Paper Leak पर फैसला Ranchi CID Court अब 2 सितंबर को सुनाएगी।

बता दें कि शनिवार को रांची की सीआईडी और एनआईए अदालतों में कई हाई-प्रोफाइल मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी और जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामलों में सुनवाई टल गई।

सीआईडी कोर्ट में जेपीएससी (JPSC) परीक्षा गड़बड़ी मामले में धोखाधड़ी कर परीक्षा पास करने के आरोपी रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार और एजेंट उमाकांत उरांव ने एक साथ जमानत याचिका दाखिल की है।  एपीपी के अनुरोध पर अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 2 सितंबर निर्धारित की है। तीनों को 5 अगस्त को सीआईडी और लखनऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था।वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर 7 सितंबर को सुनवाई होगी।

टीडीपीएल कर्मी अभय तिवारी की याचिका पर होगी सुनवाई

जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा-2024 पेपर लीक मामले में टीडीपीएल के पूर्व अधिकारी अभय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर सीआईडी कोर्ट में 2 सितंबर को सुनवाई होगी।  अभय तिवारी 20 अगस्त से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि उनकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी भी जेल में हैं। 18 दिसंबर 2024 को रातू थाना में दर्ज इस केस की जांच 1 जनवरी 2025 से सीआईडी कर रही है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m