Rape In Mosque: दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल में मस्जिद के अंदर रेप (Rape inside a mosque in Palwal of Haryana) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार्जर लेने गई नाबालिग छात्रा से मस्जिद के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा अपने पिता के मोबाइल फोन का चार्जर लेने मस्जिद गई थी। इसी दौरान उसके एक रिश्तेदार ने ही उसे कमरे में बंधक बनाकर रेप किया। पीड़िता प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला पलवल के हसनपुर स्थित मस्जिद का है। घटना विगत मंगलवार (25 अगस्त) की है। हालांकि मामला अब सामने आया है। पीड़िता के पिता मस्जिद के मौलवी हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी निजी काम से हसनपुर आया था। पीड़िता के पिता ने उसके ठहरने का इंतजाम मस्जिद परिसर में ही किया था। पीड़िता को उसके मौलवी पिता ने मस्जिद के अंदर से मोबाइल का चार्जर लेने के लिए भेजा।जब छात्रा मस्जिद में दाखिल हुई तो संदिग्ध ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर एक कमरे के अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जांच करने वाले अधिकारी ने बताया कि जब लड़की कुछ देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां को शक हुआ। वह मस्जिद गई और लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर शोर मचाया।
मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता और अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। हालांकि आरोपी भागने में कामयाब रहा। हसनपुर थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि पीड़िता को पलवल के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां दो दिन तक उसका इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। पाल ने कहा कि मंगलवार को आरोपी के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट’ (पोक्सो एक्ट) की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


