Jharkhand Durga puja Train Waiting List: त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही झारखंड से पटना-दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में मारामारी भी शुरू हो गई है। रांची वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी में लंबी वेटिंग चल रही है। रांची, हटिया और संबलपुर से चलनेवाली कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई श्रेणियों में बुकिंग रेग्रेट हो चुकी है। पटना जानेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और जनशताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabdi Express) में भी सीटों की मारामारी चल रही है।

दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस का भी हाल बेहाल है। स्लीपर क्लास में वेटिंग 161 तक पहुंच गई है। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 148 है। हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के सेकंड सिटिंग में वेटिंग 110 है।

दुर्गापूजा के दौरान रांची से विभिन्न शहरों के लिए जानेवाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 13 अक्टूबर 2025 को यात्रियों की संख्या 20,710 थी। 13 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर 44,755 हो गई। इसी तरह, 14 अक्टूबर 2025 को 40,610 यात्रियों ने सफर किया था। 14 अक्टूबर 2026 को यह संख्या बढ़कर 73,225 पहुंच गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची स्टेशन पर व्यवस्था में बदलाव किया है। यात्रियों के प्रवेश और निकासी के लिए साउथ गेट की सुविधा शुरू की गई है। यहां नवनिर्मित भवन में टिकट काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले यहां एक काउंटर था। अब इसे बढ़ाकर तीन कर दिया गया है।

पटना, दिल्ली और जम्मूतवी जानेवाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

आज रांची-पटना वंदे भारत के चेयर कार में वेटिंग 57 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 11 है। जनशताब्दी के सेकंड सिटिंग में वेटिंग 84 है। हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 82 और थर्ड एसी में 48 है। रांची-नई दिल्ली राजधानी (20839) के स्लीपर में वेटिंग 161 है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m