Jharkhand Female BLO Demanded Money From villagers During SIR: ‘खर्चा-पानी दीजिए, नहीं तो नागरिकता छीन लेंगे…’, ये शब्द उस महिला बीएलओ के है, जिसने एसआईआर फॉर्म भरने के दौरान ग्रामीणों से रिश्वत मांगते हुए कही। एसआईआर फॉर्म के बदले ग्रामीणों से पैसे की डिमांड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन से कार्रवाई करते हुए महिला बीएलओ को बरखास्त कर दिया है।
दरअसल ये पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खपरो पंचायत के गोरयाबांध टोला का है। बीएलओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एसआईआर फॉर्म देने और भरने के नाम पर लोगों से 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मांगते हुए दिख रहीं हैं। ग्रामीणों का दावा है कि रुपये को सीधे फीस नहीं बल्कि खर्चा-पानी के नाम पर लिया जा रहा था। वहीं, बीएलओ ने सभी आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज कर दिया है।
दरअसल चुनाव आयोग झारखंड में वोटर लिस्ट का रिवीजन करवा रहा है। झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खपरो पंचायत के गोरयाबांध टोला में भी एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। गांव में एसआईआर करने का काम बीएलओ जमीला बीबी को दिया गया है। एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण करवाने के एवज में महिला बीएलओ जमीला बीबी ग्रामीणों से 50 से 100 रुपये की डिमांड कर रही थी। रुपये नहीं देने पर नागरिकता छीन लेने की धमकी दे रही थी। ग्रामीणों ने बीएलओ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। इसके बाद प्रशासन ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो मामला सही निकला। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत महिला बीएलओ जमीला बीबी को बर्खास्त कर दिया।
मामले में गढ़वा के DC, PN मिश्रा ने कहा कि यह मामला हमारे ध्यान में आने के बाद, हमने असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफ़िसर, गढ़वा को जांच करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। AERO, गढ़वा ने एक रिपोर्ट जमा की जिसमें कहा गया कि बूथ नंबर 383 के BLO ने कुछ लोगों से पैसे मांगे थे और उनसे पैसे लिए भी थे। AERO की जमा की गई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफ़िसर-कम-सब-डिवीज़नल ऑफ़िसर, गढ़वा द्वारा BLO के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की सिफ़ारिश के आधार पर बर्खास्त कर दिया गया है।
आरोपी बीएलओ ने आरोपों को खारिज की
वहीं दूसरी ओर, आरोपों का सामना कर रहीं बीएलओ जमीला बीबी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। जमीला बीबी ने कहा कि अब तक वह करीब 170 एसआईआर फॉर्म भर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी को फोन करके इसकी पुष्टि की जा सकती है। उनके मुताबिक, कुछ लोग साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

