Nagpur Murder Over 10 Rupees Cup Of Tea: 10 रुपये की चाय के लिए हत्या। ये सनसनसनीखेज हत्याकांड महाराष्ट्र के नागपुर में अंजाम दिया गया। महज 10 रुपये की चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार दोपहर कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सहारे पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नागपुर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनोज विश्वनाथ यादव के रूप में हुई है। वह डेकोरेशन का सामान ढोने वाला वाहन चालक था।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनोज और आरोपी कैलाश गणवीर के बीच चाय के 10 रुपये के भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में चाकू निकालकर मनोज के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कपिल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. वहीं, आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद और कर दी हत्या
आरोपी कैलाश गणवीर पान की दुकान चलाता है और वहीं पर चाय भी बेचता था। रविवार दोपहर करीब चार बजे दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

