Sahibganj Hostel Rape Case: एक बार फिर झारखंड शर्मसार हुआ है। झारखंड के साहिबगंज जिले में हॉस्टल में नाबालिग छात्रा से रेप की वारदात हुई है। पीड़िका कक्षा 8वीं की छात्रा है। सुरक्षा गार्ड ने छात्रा के साथ कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया। बार-बार रेप से नाबालिग छात्रा र्भवती हो गई तो तब जाकर मामला खुला।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राइवेट स्कूल के निदेशक और सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अगले आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया है। वहीं छात्रावास को खाली कराने का निर्देश दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए रंगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार, छात्रा स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आरोपी सुरक्षा गार्ड ने उसे डराकर और धमकाकर सात से आठ बार कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके कारण छात्रा डरी रही और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। परिजनों ने बताया कि हाल में छात्रा की तबीयत बिगड़ने और पेट में तेज दर्द होने पर वे उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसने परिवार को पूरी घटना बताई। प्राथमिकी में नामजद दोनों आरोपियों को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

30 सितंबर को दर्ज हुई थी एफआईआर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। साहिबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार ने बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने और परिसर में संचालित छात्रावास को खाली कराने का निर्देश दिया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m