Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड राज्यसभा की दो सीटों पर आज यानी 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। JMM से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा मैदान में हैं। जबकि बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी पर दांव खेला है। बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे मामला काफी दिलचस्प हो गया है। संख्या बल के आधार पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के लिए राह मुश्किल हो गई है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान झारखंड विधानसभा परिसर में बने विशेष पोलिंग बूथ पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। आयोग से मंजूरी मिलते ही, शाम 5 बजे के आसपास वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इधर मतदान से पहले सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन और विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए अलग-अलग होटल में बैठकें कीं। मतदान से पहले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया कि NDA के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमे के कुछ विधायक अंतरात्मा की आवाज और व्यापक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि INDIA गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और दोनों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।
निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के उतरने से क्रॉस वोटिंग का खतरा
संख्या बल के आधार पर JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के लिए राह मुश्किल हो गई है। बीजेपी ने खुद चुनाव मैदान में उतरने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी पर दांव खेला है। इसके चलते झारखंड में क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है। राज्यसभा पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 28 पहली वरीयता वाले वोटों की जरूरत होगी। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी अब तक तीन चुनाव जीत चुके हैं और कोई चुनाव नहीं हारे हैं। चौथी बार राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं। हालांकि जीत के लिए बीजेपी का समर्थन ही काफी नहीं है।

झारखंड विधानसभा सीटों का पूरा गणित
झारखंड विधानसभा सीट गणित की बात करें तो सत्ताधारी इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। इस खेमे में जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16, आरजेडी के 4, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के 2 सदस्य शामिल हैं। दूसरी तरफ, विपक्षी एनडीए खेमे के पास केवल 24 विधायक हैं। इनमें अकेले बीजेपी के 21 विधायक हैं। जबकि एलजेपी, AJSU पार्टी और जेडीयू के पास एक-एक विधायक है। इसके अलावा, सदन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक मौजूद है। एनडीए के पास संख्या बल कम है। इसके बावजूद बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव मैदान में उतरने से पूरी सियासत गरमा गई है।
शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई थी सीट
राज्यसभा की एक सीट JMM के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई थी। जबकि दूसरी सीट नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। दोनों सीटों के लिए मतदान गुरुवार को होगा और मतगणना चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद शुरू की जाएगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

