निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर सियासत तेज हो गई है. राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच ठन गई है. टनी के दौरान परिमल नाथवाणी के नामांकन पत्र में कई विसंगतियां होने पर  नामांकन पत्र को होल्ड पर रख दिया गया था.

अब निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी का नामांकन भारी विवादों और कांग्रेस के विरोध के बावजूद वैध घोषित करने की सूचना है.

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि चुनाव आयोग मध्य प्रदेश और झारखंड में अलग-अलग नीति अपना रही है. मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन को रद्द कर दिया गया. उसी तरह उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में कई विसंगतियां होने पर निर्वाचन पदाधिकारी ने परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को होल्ड पर रख दिया गया था.

झारखंड राज्यसभा चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान पिछले 24 घंटे से फंसा सस्पेंस अब खत्म हो गया है. निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पर लगा होल्ड हटा लिया गया है. नेताओं का कहना है कि जिस तरह से परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में खामियां थी, उसे नजर अंदाज किया जा रहा है.

नेताओं का आगे कहना है कि मध्य प्रदेश में कुछ और झारखंड में कुछ और. यह अलग-अलग नीति नहीं चलेगी. अगर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी का नामांकन रद्द नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

विधानसभा परिसर में झंडा लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. उन्होंने चुनाव आयोग पर भेदभाव नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिमल नाथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ विधानसभा के गेट पर बीजेपी ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्पीकर को कार्रवाई करने का निर्देश देना चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m