मानसा. परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के 21 दिन बाद आज ही धरना उसी प्रकार चल रहा है. इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है. इस बीच खबर है कि पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां परिवार से मिलने पहुंचे. परिजनों से मुलाकात के दौरान कई विषयों में बात की गई.

बता दें कि परविंद्र झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहा धरना 21वें दिन भी जारी है और परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार अभी नहीं हो सका है. इस सबके बीच आज देर शाम कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां उनके घर पहुंचे.

इस दौरान बातचीत करते गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि वह परिवार के साथ दुख सांझा करने आए हैं. वहीं, जिला प्रशासन ने बैठक कर इंसाफ कमेटी और परिवार के सदस्यों के साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों की बैठक करवाने का भरोसा दिया है. इस बैठक में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री के शामिल होने की संभावना है.

आपको बता दें की मेडिकल स्टोर के संचालक ने परविंदर सिंह झोटा की सरेआम गोलीमार कर हत्या की थी. इसका लाइव वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद मानसा में स्थिति बेहद गंभीर हो गईं थी. लोगो में रोष और नाराजगी देखने को मिली. इंसाफ की लड़ाई अभी भी जारी है और परिवार में परविंदर के शव का अब भी अंतिम संस्कार नहीं किया है. इस हत्याकांड को अब पंजाब पुलिस के हवाले CBI को सौंप दिया गया है.