मानसा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी का घर और दुकान ढहाए जाने के मामले में सख्त रवैया अपनाया है, इसे लेकर पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि आरोपी की संपत्ति किस कानून और किस कानूनी प्रक्रिया के तहत गिराई गई। इसकी जानकारी 15 दिसंबर को अगली पेश के दौरान देने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है जो आज मानसा में आरोपी की दुकान पहुंच कर जांच तेज कर दी है टिम मलबे में दबे साक्ष्य को जुटाने में लगी है।
संपत्ति गिराने से पहले जांच क्यों नहीं की गई
जनहित याचिका दायर करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता बलतेज सिंह सिद्धू ने अदालत को बताया कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी का घर और दुकान स्थानीय प्रशासन की ओर से ढहा दिए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी की दुकान गिराए जाने से हत्या के मामले से जुड़े कई अहम साक्ष्य नष्ट होने की आशंका है।
उन्होंने दलील दी कि किसी भी संपत्ति को गिराने से पहले उससे जुड़े मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए थी, ताकि संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। बिना उचित जांच के की गई इस कार्रवाई से आपराधिक मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।
सरकार से मांगा गया जवाब
इस पूरे मामले में अदालत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को बताना होगा कि स्थानीय प्रशासन ने आरोपी के घर और दुकान को गिराने का फैसला किस कानूनी प्रावधान के तहत लिया और इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी अगली सुनवाई पर पेश करने को कहा है।
मानसा में हत्यारे के दुकान के मलबे की जांच
इस पूरे मामले में मानसा में झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्विनी कुमार की दुकान से जुड़े मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आज एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने ढहाई गई दुकान के मलबे की दोबारा जांच शुरू कर दी है। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से पूरी दुकान का मलबा हटाया जा रहा है, ताकि उसमें से अहम सबूत जुटाए जा सकें। बड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्यवाई की जा रही है।
- यूनिवर्सिटी राजनीति नहीं, पढ़ाई की जगह है, केरल HC बोला- आंदोलनकारी छात्र संस्थान से किए जा सकते हैं सस्पेंड
- योगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार, गोंडा विधायक प्रतीक भूषण का दावा
- सागर में गरीबों के राशन की कालाबाजारी: 275 बोरी सरकारी गेहूं से भरा अन्नदूत ट्रक निजी फ्लोर मिल सील
- दिल्ली लिफ्ट हादसे में गोपालगंज के संजय की मौत; गांव में छाया मातम, अप्रैल में बजनी थी शहनाई
- Bhumi Pednekar Jaani Dushman: भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान, पहली बार हॉरर फिल्म में आएंगी नजर

