Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के सोटवारा गांव में आयोजित Blood Donation Camp में हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी नितेश उर्फ ब्लैकिया के पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान 15 लग्जरी वाहन जब्त किए गए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि मुख्य आरोपी नितेश उर्फ ब्लैकिया सहित कुछ लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
सोशल मीडिया निगरानी से मिला इनपुट
नवलगढ़ के डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा को सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के दौरान सूचना मिली थी कि बदमाश प्रवृत्ति के कुछ लोग वाहनों के काफिले के साथ बगड़ क्षेत्र से मंडावा होते हुए मुकुंदगढ़ पहुंचे हैं। सूचना में यह भी सामने आया कि उनके साथ बगड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर नितेश उर्फ ब्लैकिया भी मौजूद है, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।
जन्मदिन पर आयोजित था ब्लड डोनेशन कैंप
पुलिस जांच में पता चला कि सोटवारा गांव निवासी सुखवीर के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, सुखवीर मंडावा क्षेत्र में होटल संचालक है। उसके खिलाफ पहले भी सीकर के उद्योग नगर थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज है।
तीन थानों समेत कई टीमों ने की घेराबंदी
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा। इसके लिए मंडावा, मुकुंदगढ़ और नवलगढ़ थाना पुलिस के साथ डीएसटी और क्यूआरटी की संयुक्त टीम बनाई गई। अलग-अलग रास्तों से पहुंची पुलिस टीमों ने ब्लड डोनेशन कैंप स्थल की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
15 लग्जरी वाहन जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 15 लग्जरी वाहन जब्त कर थाने भिजवाए। इसके अलावा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि हिस्ट्रीशीटर नितेश उर्फ ब्लैकिया और उसके कुछ साथी खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पढ़ें ये खबरें
- EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई
- घटगाँव माँ तारिणी पीठ में महासप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: आज से विजयादशमी तक ‘सुनाबेश’ में दर्शन देंगी माता
- प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश
- नक्सल मोर्चे पर एके-47 लेकर डटी रहने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, पुलिस और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी लिया हिस्सा…
- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से पूछताछ में खुलेगी कौन-सी कड़ी?
