संजय कुमार, जींद : जिले में स्वाइन फ्लू से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डाहोला गांव के 33 वर्षीय युवक ने पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सरकारी विभाग का कर्मचारी था। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं नरवाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्चे की मौत भी संदिग्ध स्वाइन फ्लू से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौत की पुष्टि नही कर रहा है। स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विभाग ने मृतक के परिजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की जांच करेंगी और संदिग्ध लक्षण मिलने पर सैंपल लेंगी। ग्रामीणों और शहरवासियों को स्वाइन फ्लू के लक्षणए संक्रमण फैलने के कारण तथा बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिले में डेंगू के मामलों की संख्या भी बढ़कर 13 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरजनित बीमारियों के साथ-साथ स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
बड़ौदी के 82 वर्षीय बुजुर्ग और वार्ड 27 का 40 वर्षीय युवक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सामने आए दो नए मामलों में एक बड़ौदी गांव का 82 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा शहर के वार्ड 27 का 40 वर्षीय युवक शामिल है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मरीजों के सैंपल प्रतिदिन जांच के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजे जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए विशेष वार्ड भी बनाया गया है।
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि जिले में एक व्यक्ति की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। जबकि नरवाना के आठ वर्षीय बच्चे की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इनके उपचार व बीमारी के सभी दस्तावेजों व सैंपलिंग की जांच करवाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। अब स्वाइन फ्लू के जिले में 12 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इन पर भी विभाग की नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की गाइडलाइन के अनुसार मरीजों की जांच और संदिग्ध मामलों की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
- दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे विकास दिव्यकीर्ति, AI डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा को लेकर उठाई मांग
- तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- बिहार में खत्म हो चुका है कानून का डर, सीएम को तुरंत देना चाहिए इस्तीफा
- धूल से परेशान बालूमाथ के लोगों का फूटा गुस्सा : बाजार बंद कर सड़क पर उतरे ग्रामीण, बारिश में भी छाता लेकर डटे रहे
- खाने के तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाईः मोदी सरकार ने त्योहारी सीजन में लिया बड़ा फैसला, नहीं बिगड़ेगा रसोई का बजट
- एक तरफ पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया वर्चुअल संवाद, दूसरी तरफ सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़


