Jind Hotel Raid : जींद। हरियाणा के जींद जिले में देह व्यापार की गतिविधियों के संदेह में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उचाना क्षेत्र में नरवाना रोड और लितानी रोड स्थित दो होटलों पर पुलिस टीम ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाएं युवकों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। पुलिस ने होटल संचालकों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा मामला
पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद नरवाना रोड स्थित एक होटल में पहले फर्जी ग्राहक भेजा। वहां से संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान होटल में दो महिलाएं मिलीं। वहीं, रिसेप्शन पर कथित तौर पर सौदेबाजी कर रहे व्यक्ति की पहचान गांव डोहाना खेड़ा निवासी दिनेश के रूप में हुई।
पुलिस ने दिनेश के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरे होटल में तीन महिलाएं और तीन युवक मिले
पुलिस को लितानी रोड स्थित एक अन्य होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान तीन महिलाएं तीन युवकों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं।
इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक रोहतक की शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र के अलावा अरविंद, गुलशन, राकेश और रणबीर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
होटल संचालकों की भूमिका की जांच
उचाना पुलिस के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों होटलों में की गई कार्रवाई के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

