Technology Desk : Jio ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने यह ऑफर JioBharat फीचर फोन के लिए पेश किया है।इसमें 4G फोन के साथ छह महीने का रिचार्ज मिलेगा। कंपनी का मकसद 2G यूजर्स को 4G पर लाना है।ऑफर में कॉलिंग और डेटा के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी।

1499 रुपए में फोन और छह महीने की कनेक्टिविटी
एनिवर्सरी ऑफर में JioBharat 4G फोन 1499 रुपए में मिलेगा। इस कीमत में छह महीने के रिचार्ज बेनिफिट्स शामिल हैं। हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉल मिलेंगी। यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए उपलब्ध है।इस पर कंपनी के नियम और शर्तें लागू होंगी।
Jio के हिसाब से फोन की कीमत सिर्फ 299 रुपए
Jio ने इस ऑफर की एक अलग गणना भी बताई है।मान लीजिए 2G यूजर हर महीने 199 रुपए खर्च करता है। छह महीने में उसका रिचार्ज खर्च करीब 1,200 रुपए होगा। वहीं, इस ऑफर की कीमत 1,499 रुपए है।इसमें छह महीने की कनेक्टिविटी पहले से शामिल है।इस हिसाब से कंपनी फोन की प्रभावी कीमत 299 रुपए बताती है।
2G यूजर्स को 4G पर लाने की तैयारी
Jio का कहना है कि ऑफर का लक्ष्य 2G यूजर्स हैं।कंपनी ने इसे त्योहारों के मौसम में पेश किया है।इसका उद्देश्य 4G पर अपग्रेड को ज्यादा किफायती बनाना है। हालांकि, Jio ने मॉडल की पूरी जानकारी नहीं दी है। कौन से JioBharat फोन इस ऑफर में शामिल हैं, यह साफ नहीं है।
फोन में मिलेंगे मनोरंजन के कई विकल्प
JioBharat फोन सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं हैं। इनमें Jio की कई एंटरटेनमेंट सर्विसेज का एक्सेस मिलता है। JioTV पर 500 से ज्यादा टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं। JioHotstar पर लाइव क्रिकेट और फिल्में देखी जा सकती हैं। यूजर्स को म्यूजिक सर्विस के जरिए लाखों गानों का एक्सेस भी मिलता है।
JioPay से कर सकेंगे UPI पेमेंट
JioBharat फोन में JioPay के जरिए UPI पेमेंट की सुविधा है। इसमें पेमेंट अलर्ट और साउंड बॉक्स फीचर भी मिलता है। इससे फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट करना आसान हो जाता है। यानी यूजर को UPI के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी।
परिवार की सुरक्षा के लिए भी फीचर्स
JioBharat फोन में Jio Safety Shield भी दिया जाता है। इसमें सेफ-कॉलिंग से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। कंपनी लोकेशन मॉनिटरिंग टूल्स भी उपलब्ध कराती है। इनसे परिवार के सदस्य एक-दूसरे की लोकेशन देख सकते हैं।
कौन से JioBharat फोन मिलेंगे?
Jio ने अभी मॉडल्स के नाम स्पष्ट नहीं किए हैं। हालांकि, बताए गए स्पेसिफिकेशन कुछ मौजूदा मॉडल्स से मिलते हैं। इनमें 2.4 इंच डिस्प्ले और 2,000mAh बैटरी शामिल है। फोन में 4G कनेक्टिविटी भी दी गई है। ये स्पेसिफिकेशन JioBharat B1 और B2 से मेल खाते हैं।हालांकि, ऑफर में इनकी पुष्टि कंपनी ने नहीं की है।

