इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को पन्ना जिला जेल पहुंचकर केन-बेतवा परियोजनाओं के विस्थापितों के हक के लिए संघर्ष कर रही दिव्या अहिरवार से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद पटवारी का गुस्सा राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर फूट पड़ा। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि पन्ना और छतरपुर में आदिवासियों से जमीन छीनने का जो सिलसिला 2015-16 से चल रहा है, उसमें विस्थापितों को मुआवजा तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब 24 साल की इस मासूम बेटी ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई तो उस पर फर्जी और झूठे मुकदमें लादकर उसे जेल में डाल दिया गया जो अंग्रेजों के शासनकाल से भी बदतर और दमनकारी व्यवस्था को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन: दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज, जानिए पूरा चुनावी गणित

पन्ना एसपी पर अहंकारी रवैया अपनाने का गंभीर आरोप

जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे हत्यारी सरकार करार दिया और पन्ना एसपी पर अहंकारी रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने के इस अन्याय का हिसाब जनता आने वाले चुनावों में जरूर लेगी।

ये भी पढ़ें: Lalluram.com की खबर का असर: गुंडागर्दी के आरोपों में घिरे कांग्रेस पार्षद कुणाल के पुलिस ने काटे पंख! नगर निगम की कार्रवाई में बाधा डालने के मामले में FIR दर्ज

प्रदेश में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

इस दौरान पटवारी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी तीखे सवाल उठाए। उन्होंने सागर, देवास और मुरैना में जहरीली शराब से हुई मौतों, छिंदवाड़ा और बालाघाट में बच्चों के असमय निधन तथा इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का गंभीर हवाला दिया। इसके साथ ही उन्होंने आबकारी मंत्री के पीए से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों और सरकारी विभागों में मची लूट-खसोट पर भी कड़ा प्रहार किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m