चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले जोरदार माहोल नजर आ रहा है। पार्टी छोड़ने से लेकर जोड़ने का सिलसिला चालू है। इसके बीच जेजेपी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। इस पार्टी के कई साथियों ने पार्टी का साथ छोड़ा है। अब उसमे एक और नेता का नाम जुड़ गया है।
बता दें कि जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने जेजेपी से दिया इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि रामकुमार गौतम आज भाजपा ज्वाइन करेंगे। हालाकि इसे लेकर आधिकारिक बयान नही आया है। (JJP MLA Ramkumar Gautam)
इसके पहले भी कई चर्चित नाम पार्टी से अलग हुए हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री अनूप धानक ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। अनूप धानक ने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेजे पत्र में कहा था कि वो व्यक्तिगत कारणों की वजह से जननायक जनता पार्टी के सभी पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे रहे हैं। हालाकि कारण अब तक साफ नही हुआ है।
लगातार पार्टी की हालत खराब होने के कारण अब पार्टी के लोग साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 में से 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा और सभी जमानतें जब्त हो गईं। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को कोई सीट नहीं मिली और कुल वोट शेयर 0.87 प्रतिशत रहा। कई जिलों में तो वोटिंग इतनी बुरी रही की प्रत्याशियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।
- शारदीय नवरात्रि: तंत्र-मंत्र और बुरी नजर का डर हो तो नवरात्रि के किसी भी दिन इन दो देवियों के स्मरण से दूर होगी बाधा…
- अयोध्या में दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे और मूर्तियों के लिए नियम तय
- सुनसान मकान से युवक का शव बरामद, चेहरा क्षत-विक्षत, नशे की सिरिंज मौके पर बरामद
- वेस्टइंडीज के खिलाफ 79 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव के 2 बड़े रिकॉर्ड पर भी नजर
- ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती, मां ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

