Jodhpur Nagar Nigam Election 2026 में मतदान से पहले कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले 25 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई के साथ ही इन कार्यकर्ताओं के पार्टी में सभी पद और दायित्व भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं।

जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव कुश गहलोत की ओर से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। कांग्रेस ने इसे पार्टी के संविधान, नीतियों और अनुशासन के विपरीत माना है।

कांग्रेस ने इन 25 कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

  1. जाफरान, वार्ड संख्या 63
  2. रविंद्र सिंह सिसोदिया, वार्ड संख्या 64
  3. लियाकत अली रंगरेज, वार्ड संख्या 69
  4. मोहम्मद ईशरान जागीदार, वार्ड संख्या 72
  5. प्रभु सिंह, वार्ड संख्या 74
  6. लक्ष्मण नायक, वार्ड संख्या 76
  7. अनीता परिहार, वार्ड संख्या 99
  8. दौलत राम चौधरी, मंडल अध्यक्ष मदेरणा कॉलोनी, वार्ड संख्या 96
  9. चैनाराम खोजा, मंडल महासचिव ओबीसी, वार्ड संख्या 96
  10. कपिल मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, वार्ड संख्या 96
  11. भंवर लाल चौहान, महामंत्री, उदयमन्दिर ब्लॉक, वार्ड संख्या 76
  12. रतन भाटी, वार्ड संख्या 1
  13. ताराचन्द गुर्जर, वार्ड संख्या 26
  14. राधेश्याम खीची, वार्ड संख्या 26
  15. कमल देवड़ा, वार्ड संख्या 26
  16. मुकेश चौहान, वार्ड संख्या 26
  17. सुरेश लोहार, वार्ड संख्या 3
  18. शोकत कुरैशी, पूर्व पार्षद, वार्ड संख्या 29
  19. रफीक कुरैशी, पूर्व पार्षद, वार्ड संख्या 29
  20. जाहिद चौहान, वार्ड संख्या 31
  21. साजिदा खताई, वार्ड संख्या 31
  22. युसुफ गुड्सा, पूर्व पार्षद, वार्ड संख्या 33
  23. जगदीश दाधीच, वार्ड संख्या 23
  24. शाकिर खान, वार्ड संख्या 22
  25. चेतन गहलोत, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संख्या 20

मतदान से पहले कांग्रेस का सख्त संदेश

नगर निगम चुनाव में मतदान से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई को पार्टी संगठन में अनुशासन बनाए रखने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना गंभीर अनुशासनहीनता है। निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

पढ़ें ये खबरें