इदरीश मोहम्मद, पन्ना। वन्यजीव प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बेहद सुखद और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आ रही है। पन्ना के प्रसिद्ध प्रजनन स्थल ‘धूंधुआ सेहा’ में एक बार फिर नन्हे बाघों की दहाड़ गूंजी है, जहाँ बाघिन P-652 ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। 

READ MORE: इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्राओं को फंसाने की साजिश: दोस्ती कर भेजता था अश्लील चैट और Video,फिर मिलने का बनाता था दबाव

डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र पटेल के अनुसार इन नवजात शावकों की उम्र लगभग 10 दिन के आस-पास है। वन विभाग की विशेष टीम लगातार उनकी सुरक्षा और गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि प्राकृतिक माहौल में उनका विकास सुरक्षित रूप से हो सके।

READ MORE: करोड़ों के कर्ज ने ली प्रॉपर्टी कारोबारी की जान! इंदौर के बिजनेसमैन का दर्दनाक अंत, दोस्तों को भेजा आखिरी संदेश

बता दें कि ​यह वही ऐतिहासिक धूंधुआ सेहा है, जिसने साल 2010 में पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था जब बाघिन T-1 ने यहाँ अपने पहले चार शावकों को जन्म देकर पन्ना में बाघ पुनर्स्थापन कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि दोनों शावक पूरे तरीके से स्वस्थ हैं और प्रबंधन लगातार उन पर निगरानी बना हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m