JPSC-JSSC Student Protest: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता (JPSC-JSSC Exam Irregularities) के खिलाफ पिछले 21 दिनों से रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले 22 दिनों से छात्र रांची के मोराबादी स्टेडियम में आंदोलन पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का इस्तीफा मांगा है। छात्रों ने सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए 18 अगस्त तक का समय दिया है। साथ ही ये ऐलान किया है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो झारखंड सीएम हेमंंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर वो 20 अगस्त को विधानसभा और सीएम आवास का घेराव करेंगे।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने पहली बार सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग करते हुए कहा कि अब पानी सिर का ऊपर से बह रहा है। 22 दिन से आंदोलन करने के बाद भी सरकार ने हमारी सभी मांगें नहीं मानी है। रविवार यानी 16 अगस्त को राज्य के 24 जिलों में सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। 18 अगस्त तक राज्य सरकार को उनकी मांगों पर विचार करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।

वहीं दूसरी जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राहुल गांधी से बड़ी मांग कर दी है। छात्रों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि अगर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी मांगों पर ऐक्शन नहीं ले रहे हैं, तो कांग्रेस को जेएमएम से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।  जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के नेता रवींद्र पासवान ने राहुल गांधी से कहा कि हेमंत सोरेन से बात करके वो उनकी मांगों को मनवाएं, अगर हेमंत सोरेन उनकी भी बात नहीं सुनते हैं, तो उन्हें जेएमएम से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

क्या हैं छात्रों की मांगें?

दरअसल, छात्रों की मांग है कि JPSC-JSSC की परीक्षा में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराई जाए, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द किया जाए और जेएसएससी-जेपीएससी का रिफॉर्म सहित कई अन्य मांगें भी शामिल हैं। इन मांगों को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. हालांकि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने छात्रों की कई मांगों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें 19 अप्रैल को आयोजित 14वीं जेपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना भी शामिल है। हालांकि अन्य मांगों को लेकर छात्र अभी भी आंदोलन पर अड़े है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आश्वासन

विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि भविष्य में JPSC और JSSC जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव मांगने के लिए यह पहल शुरू की है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m