रांची। JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के आरोप में CID ने तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ और जांच की प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है।
गिरफ्तार अभ्यर्थियों की पहचान
CID के अनुसार गिरफ्तार अभ्यर्थियों की पहचान अजय कुमार, पिता सीताराम प्रसाद, निवासी खास, नंदुडीह, थाना सतगावां, जिला कोडरमा; संजय कुमार, पिता मनोज साव, निवासी पिहरा, थाना गांवा, जिला गिरिडीह और रामाकृष्णा कुमार सिंह, पिता अजय कुमार सिंह, निवासी कटरियाटाड़, थाना धनवार, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है।
परीक्षा में अनुचित लाभ लेने का आरोप
CID के मुताबिक, जांच के दौरान तीनों अभ्यर्थियों पर JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त करने के आरोप सामने आए। मामले की जांच के क्रम में तीनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच अभी जारी है।


