कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। गुजरात हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे आज भोपाल स्थित लोकभवन में प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उनके नाम की सिफारिश की थी, जिस पर केंद्र सरकार की औपचारिक मंजूरी और अधिसूचना के बाद अब वह पदभार संभाल रहे हैं।

पूर्व चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की लेंगे जगह

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे जबलपुर में पूर्व चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की जगह लेंगे। गौरतलब है कि जस्टिस संजीव सचदेवा के कार्यकाल के बाद जस्टिस विवेक रूसिया को मध्य प्रदेश का कार्यवाहक (अस्थाई) मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलानः 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’, राम मंदिर चंदे पर उठाया सवाल

ऐसा रहा है अब तक का सफर

जन्म: 16 जुलाई 1969 को जन्में जस्टिस कोगजे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद बीएससी (केमिस्ट्री) और वर्ष 1990 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।

वकालत: उन्होंने वर्ष 1993 से गुजरात में वकालत की शुरुआत की थी।

सरकारी सेवा और अनुभव: वे साल 2002 से 2007 तक एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे हैं और सेंट्रल एक्साइज व कस्टम डिपार्टमेंट के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

न्यायिक सफर: वर्ष 2016 में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था, और अब वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

बीजेपी के पूर्व विधायक का बयानः राहुल गांधी के दीर्घायु और हमेशा कांग्रेस लीडर बने रहने की जताई कामना,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m