कैथल। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Blinkit के सेंटर पर गुलाब जामुन को लेकर विवाद हो गया। ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसने मुंह मीठा करने के लिए ऐप से गुलाब जामुन मंगवाए थे, लेकिन डिलीवरी में बदबूदार गुलाब जामुन भेजे गए। शिकायत के बाद रिफंड को लेकर ग्राहक और डिलीवरी एजेंट के बीच भी विवाद हुआ। इसके बाद ग्राहक खुद Blinkit सेंटर पहुंच गया।

ग्राहक का कहना है कि उसने ऐप पर गुलाब जामुन खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद डिलीवरी एजेंट उसके पास पहुंचा। ग्राहक के मुताबिक, एजेंट ने रिफंड देने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि डिब्बा ग्राहक ने खोल दिया है, इसलिए पैसे वापस नहीं मिलेंगे।

सेंटर पहुंचकर ग्राहक ने रखी अपनी बात

रिफंड नहीं मिलने के बाद ग्राहक पास के Blinkit सेंटर पहुंच गया। यहां उसने कर्मचारियों के सामने गुलाब जामुन को लेकर शिकायत की। ग्राहक ने कहा कि अगर गुलाब जामुन इतने बदबूदार हैं तो वहां मौजूद कोई कर्मचारी उन्हें खा ले। उसने कहा कि अगर कर्मचारी गुलाब जामुन खा लेगा तो वह रिफंड नहीं लेगा।

इसी बात को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई। ग्राहक ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद मैनेजर ने उससे कहा, “जो आप से बनता, कर लो।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरे विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुलाब जामुन को लेकर ग्राहक और सेंटर के कर्मचारियों के बीच बहस होती नजर आ रही है।

फिलहाल मामले में ग्राहक की ओर से लगाए गए आरोपों और सेंटर पर हुई बहस का वीडियो सामने आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m