कैथल. प्राय: देखने में आ रहा है कि आजकल साइबर ठग तरह तरह के तरीके अपनाकर आमजन को साइबर ठगी का शिकार बनाकर पैसे ठग रहे है। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को साइबर ठगो से सावधान करते हुए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे ही एक तरीका परिचित की प्रोफाइल फोटो लगाकर अनजान नंबर से पैसो की डिमांड करने का है।
इस बारे एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। वारदात का तरीका बताते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर ठग आमजन को व्हाट्सएप पर उनके परिचित की प्रोफाइल फोटो(डीपी) लगाकर अनजान नंबर से मैसेज करते है कि उसे तुरंत रुपये की आवश्यकता है। कृपा मेरे पास पैसे ट्रांसफर करें, मैं कल आपको पैसे वापिस कर दुंगा। साइबर ठग उनका एक नंबर देते है और उसमें पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहते है। एसपी ने कहा कि इस साइबर ठगी में हमारा जीमेल अकाउंट हैक होना भी शामिल हैं जो ठग जीमेल हैक करके उससे ही हमारे परिचित के मोबाइल नम्बर प्राप्त करके अलग व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उन नम्बर पर मैसेज करते हैं। ऐसी स्थिति में आप तुरंत पैसा ट्रांसफर ना करें। आपके परिचित के असली नंबर पर कॉल करके इसकी पुष्टि करें कि आपके परिचित को पैसे का आवश्यकता है या नहीं।
अपना जीमेल अकाउंट का पासवर्ड मजबूत बनाए जिससे जीमेल अकाउंट आसानी से हैक ना हो सके। जाने अनजाने में साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

