राकेश कथूरिया, कैथल: हरियाणा के कैथल जिले के गुर्जर बाहुल्य गांवों में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस और गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा, कैथल के तत्वावधान में विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सुबह हवन-यज्ञ हुआ। समाज और देश की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

गांवों में आयोजित हुए कार्यक्रम

जिले के सभी गुर्जर बाहुल्य गांवों में कार्यक्रम उत्सव की तरह मनाए गए। महासभा के पदाधिकारी, ग्रामीण, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए।

काकौत गांव में करनाल रोड स्थित गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

युवाओं से इतिहास से प्रेरणा लेने की अपील

महासभा के प्रवक्ताओं ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज ने विदेशी आक्रांताओं से देश और संस्कृति की रक्षा की थी। उन्होंने युवाओं से सम्राट मिहिर भोज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में एकता बनाए रखने की बात कही गई।

https://lalluram.com/bhiwani-congress-conference-deepender-hooda-congress-worker-conference-satpal-brahmachari-bhiwani-congress-news

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

आयोजन में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रमुख पदाधिकारी, गांवों के मौजिज बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m