कैथल. सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में कैथल विधानसभा क्षेत्र की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डीसी अपराजिता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

डीसी अपराजिता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत विधानसभा स्तर पर आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना जैसे गुण भी विकसित होते हैं। खेल जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने, हार से सीख लेने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

  उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में बच्चों और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए खेलों से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। खेल युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।  

  सांसद कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो निरंतर चल रही है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में 31 अक्टूबर से कुरुक्षेत्र और कैथल में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की ओर से खिलाड़ियों के लिए दो करोड़ रुपये की नकद इनामी राशि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप और खानपान की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई